राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जागरूकता के लिए जोधपुर से रवाना हुई राजस्थान जनजागृति पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। पूर्व महापौर रामेश्वर दाधिच के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा के कापरड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। रामेश्वर दाधीच ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की नीतियों और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में किये जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। ये पदयात्रा हर दिन दस से पंद्रह किलोमीटर दूरी तय कर टोंक पहुंचेगी।