राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के वार्षिक चुनाव रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिंवरी में सम्पन्न हुए। जिसमें श्रवण सिंह राजपुरोहित को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। साथ ही दोलाराम को सभाध्यक्ष, मूलचंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किशन सिंह और महावीर चंद को उपाध्यक्ष, अचलाराम को मंत्री, ममता जयपाल को महिला मंत्री, रामकिशोर परिहार को कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। ये चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश जाखड़ के देखरेख में सम्पन्न हुए।