फाल्गुन माह के तहत शहर के मंदिरों में फागोत्सव की धूम है। रातानाड़ा स्थित कृष्ण मंदिर में दो दिवसीय फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां दो दिवसीय फागोत्सव में श्याम मंडल की ओर से शानदार होरी और फाग गीतों पर महिला भक्तों का उत्साह देखते ही बनता नजर आया। महिला भक्तों ने पुष्प होरी खेली और भगवान श्रीकृष्ण को रिझाया। फाल्गुन माह में शहर के मंदिरों में इस तरह के आयोजन होते हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह महिला भक्त होरी और फाग गीतों पर मनमोहक नृत्य कर रही हैं।