रातानाड़ा नेहरू कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में महिला मंडल की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। महिला मंडल की शालू कंवर और इंदु चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस फागोत्सव में फागणियां डेªस में सजी धजी महिलाएं फाग और होरी गीतों पर जमकर झूमीं। फागोत्सव के तहत मंदिर परिसर फाल्गुनी रंग में रंगा नजर आया। शहर में इन दिनों फागोत्सव की धूम है।