राम राष्ट्र के आदर्श यही हमारी प्रेरणा घट घट में हर तत्व में राम ही विधमान, जीवन को मर्यादित और आदर्शशील जीने की हर कला हम भगवान राम से सीख सकते हैं। ये विचार रामनवमी महोत्सव समिति की बैठक में विहिप पूर्व प्रांत संगठन मंत्री ईश्वरलाल ने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे। भारत माता मंदिर विहिप कार्यालय में हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक में इस वर्ष की रामनवमी महोत्सव समिति की घोषणा हुई। विहिप प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने घोषणा करते हुए समाजसेवी डॉ केआर डऊकिया को अध्यक्ष और महेन्द्र उपाध्याय सम्पत सिंह मंडोर को समिति महामंत्री मनोनीत किया गया। प्रांत सहमंत्री महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने शोभायात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार की शोभायात्रा शहर की 39 वी शोभायात्रा होगी। सर्वप्रथम यात्रा 7 लोगों ने मिलकर निकाली और अथक प्रयास के बाद भी सिर्फ पहली बार 7 झाकियां शामिल हुई थी। उसके बाद रामभक्तों का कारवां बढ़ता गया और अब गत वर्ष की शोभायात्रा में 400 से अधिक झाकियां 25 से अधिक अखाड़े भजन मंडली युवाओ की भगवा रैलियां सहित 4 लाख से अधिक लोगो ने हिस्सा लिया जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।