जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे स्थायी वारन्टी को गिरफ्तार किया है। बाप थाना पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी के प्रकरण में लम्बे समय के फरार चल रहे स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शकूर खां पुत्र हासम खां निवासी बडी ढाणी पुलिस थाना बाप के विरूद्व न्यायिक मजिस्ट्रेट बाप जिला जोधपुर के कोर्ट ने स्थाई वांरट जारी किया था। वो पिछले लम्बे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी डाटाबैस के आधार पर स्थायी वारण्टी शकूर खां पुत्र हासम खां को गिरफ्तार किया।