लाचू कॉलेज मैनेजमेंट संकाय में स्टेप अहेड 2022 मैनेजमेंट फेस्ट के अंतर्गत विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ रोहित कुमार जैन और संकाय निर्देशक डॉ प्रियदर्शी पाटनी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, मैनेजमेंट नाट्य ,मैड एड, ट्रेजर हंट , बेस्ट फार्म द वेस्ट, मीट द प्रेस ,फेस पेंटिंग, ग्रुप डांस आदि विभिन्न विधाओं में लगभग 200 विद्यार्थियों भाग लेंगे। ब्रांड रंगोली में बीबीए 5 के राहुल चौधरी और फरदीन खान ने पहला स्थान हासिल किया। बीसीओएम 5 के अपर्णा नायर और जॉन जॉर्ज ने दूसरा और बीसीओएम 5 के अनीता चौधरी और कोमल सोलंकी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जंकयार्ड में बीसीओएम 1 की पूजा धनकानी और दीक्षिता गहलोत ने पहला स्थान हासिल किया। बीबीए 5 के देवेंद्र गहलोत और मोहित पारीक ने दूसरा और बीबीए 3 के गौरव कृपलानी और हर्षित चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।