रांची में आयोजित खेलो इंडिया गर्ल्स वूशु लीग में जोधपुर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अर्जित किए। जोधपुर वूशु संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चिरांगी चौहान और अलमास खान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं मंजू चौधरी, असरार खान और कौशल्या पटेल ने कांस्य पदक अर्जित किए। खिलाड़ियों का जोधपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ी जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय वूशु केंद्र पर कोच विनोद आचार्य के नियमित प्रशिक्षु हैं।