शाकद्विपीय महिला मंडल की ओर से रातानाड़ा पंचवटी कॉलोनी स्थित सूर्य प्रतिष्ठान में फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें लाडू गोपाल की झांकी बना कर सेल्फी प्रतियोगिता भी रखी गई। कार्यक्रम में अर्धनारेश्वर के रूप मे नेहा शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। सभी ने पुष्पों की होली खेली और फाग के गीत गाए। महिला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी का आभार जताया।