29 C
Jodhpur
Sunday, June 4, 2023

spot_img

शास्त्रीय नृत्य समारोह ष्नृत्यमष् का होगा आयोजन

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी अब शास्त्रीय नृत्य समारोह ‘नृत्यम’ का आयोजन करने जा रही है। नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने की परम्परा का निर्वाह करते हुए तीन दिवसीय शास्त्रीय नृत्य समारोह 13 से 15 दिसम्बर को जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि इस समारोह में भरतनाट्यम, ओडिसी और कत्थक नृत्य में नवोदित कलाकार के रूप में डॉ. सक्सेना अपने दल के कलाकारों के साथ प्रस्तुति देगी। इस समारोह में जहां एक और देश के ख्यातनाम और पद्मश्री कलाकार अपनी विधा को प्रस्तुत करेंगे वहीं उभरते कलाकार अपने नृत्य का जलवा दिखाएंगे। पहले दिन गुरु मंजूषा सक्सेना की शिष्याएँ भरतनाट्यम प्रस्तुत करेंगी। दूसरे दिन उदयपुर के युवा ओडिसी नर्तक कृष्णनेन्दु शाह अपने ग्रुप के साथ ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगे और तीसरे दिन जयपुर की मंजरी किरण अपने दल के साथ कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेगी। इसी के साथ दिनांक 13 दिसम्बर को दिल्ली से आईं पद्मश्री गीता चन्द्रन, भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी। 14 दिसम्बर को ओडिसी नृत्य की प्रख्यात नृत्यांगना झेलम पराजन्पे, मुम्बई ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles