29 C
Jodhpur
Tuesday, June 6, 2023

spot_img

शेरगढ़ गैस ब्लास्ट हादसा में मृतकों की संख्या हुई 12

जोधपुर जिले के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में विवाह समारोह के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। एमजीएच अधीक्षक डॉ राजश्री बेहरा ने बताया कि हादसे से 43 घायलों का उपचार बर्न यूनिट मंे चल रहा है। इनमें से आधे अधिक घायल सिरियस है। जयपुर से आई टीम ने भी उपचार और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। टीम ने माना कि बर्न के मरीजों को जो बेहतर से बेहतर उपचार और सुविधाएं दी जाती है वो यहां दी जा रही है। शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों में एक महिला और दो बच्चे शामिल थे। इस तरह हादसे में मारे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। इनमें सात बच्चे है। हादसे में 20 से अधिक लोग 25 प्रतिशत से अधिक झुलसे हुए है। इनमें दुल्हा सुरेन्द्र सिंह, उसके पिता सगत सिंह, आसपास रहने वाले तीन परिवारों के लोग है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles