राष्ट्रीय संविधान दिवस पर शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान सरकारी विभागों और कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। जोधपुर विकास प्राधिकरण में राष्ट्रीय संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जेडीए आयुक्त नवनीत कुमार ने शपथ दिलाई और संविधान की पालना करने का आह्वान किया।