राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम की जिला कार्यकारिणी की बैठक नेहरू पार्क बखतसागर स्थित हेडगेवार भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मनु भाई पुरोहित ने जिला कार्यकारिणी बैठक को संबोधित किया। डॉ मनु भाई पुरोहित ने बताया कि 21 तरह की दिव्यांगता को 7 प्रकोष्ठ और 7 आयाम में बांटा गया है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल के संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने सक्षम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जोधपुर में दिव्यांग सेवा केंद्र बड़े स्तर पर खोला जायेगा। जो सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। इसमें दिव्यांग को सभी तरह की जानकारी, विकलांग कार्ड बनवाना, दिव्यांग सर्टिफिकेट की जानकारी दी गई। इससे सभी एनजीओ को जोड़ने का कार्य योजना में शामिल किया है।