29 C
Jodhpur
Tuesday, June 6, 2023

spot_img

सडक दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई सडक दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपे। इस बारे में जांच चल रही है।
—– डांगियावास पुलिस ने बताया कि जालेली फौजदार का रहने वाला 48 वर्षीय पप्पाराम पुत्र भागूराम विश्रोई देर शाम को पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। वह पीछे से किसी अन्य वाहन के आने के अंदेशे से देख रहा था। तभी सामने से आए एक बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पप्पाराम विश्नोई के सिर में गंभीर चोट लगने पर मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। बाइक सवार गाड़ी छोडकर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। मृतक के रिश्तेदार श्रवण विश्रोई पुत्र महीराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। दूसरी तरफ विवेक विहार पुलिस ने बताया कि बीकानेर के लूणकरणसर स्थित खोखरानल निवासी श्योपतराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई रामकुमार गाड़ी लेकर विवेक विहार-गुढ़ा रोड से निकल रहा था। तब एक डंपर के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भाई राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। वहीं देवनगर पुलिस ने बताया कि जालोरी गेट स्थित बिस्सों का बास निवासी अशोक कुमार अपनी स्कूटी लेकर जीवन ज्योति अस्पताल के सामने चौपासनी रोड से निकल रहा था। तब एक कार चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र दिवांशु की तरफ से अज्ञात कार चालक के खिलाफ अब मामला दर्ज करवाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles