29 C
Jodhpur
Sunday, June 4, 2023

spot_img

सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी

करवड़ के माणकलाव स्थित सुचेता कृपलानी शिक्षा निकेतन में एक शिक्षक ने दिव्यांग छात्रों से सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रूपए धोखाधड़ीपूर्वक ऐंठ लिए। पीड़ित छात्रों ने करवड़ थाने में अब एक संयुक्त एफआईआर दर्ज करवायी गई है। घटना को लेकर पुलिस ने जांच आरंभ की है। करवड़ थानाधिकारी बुद्धाराम ने बताया कि नागौर जिले के कुचेरा निवासी नरेंद्र पुत्र निंबाराम रैगर ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह माणकलाव स्थित सुचेता कृपलानी शिक्षा निकेतन में फिजियोथैरेपिस्ट की नौकरी करता है। इस शिक्षा निकेतन में उसके साथ एक शिक्षक चंदन गुप्ता भी है। जिसने उसे बैंक में नौकरी लगाने की बात की थी। इसके लिए 25 हजार रूपए मांगे। तब उसे दो हजार रूपए फोन पे से और बाकी 23 हजार नगद दिए गए। शिक्षा में ही उसके साथी हिंदू सिंह को वन विभाग और परसाराम को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रूपए ऐंठ लिए। तीनों से शिक्षक चंदन गुप्ता ने फोन पे के माध्यम से दो दो हजार रूपए पहले लिए बाकी नगद लिए गए। पीड़ितों को कहना है उन्हें नौकरी पर नहीं लगवाया और रूपए ऐंठ लिए। तीनों से तकरीबन 50 हजार की धोखाधड़ी गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles