29 C
Jodhpur
Sunday, June 4, 2023

spot_img

सरपंच हत्या की साजिश में सनसनीखेज खुलासा

जोधपुर पुलिस ने चौखा गांव के सरपंच की हत्या की साजिश में बड़ा खुलासा किया है। इसमें लॉरेंस गैंग का गुर्गा और मामले का मास्टरमांइड उम्मेद सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से कॉटेंक्ट में था। वो लॉरेंस विश्नोई के छोटे भाई अनमोल के साथ मिलकर जोधपुर में दहशत फैलाना चाहता था। इसके लिये उसे हथियारों की जरूरत थी। पुलिस ने गैंग की मदद करने के आरोप में सेना के लांस नायक को भी दस्तयाब किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हथियारों की खरीद के लिये लॉरेंस का गुर्गा उम्मेद सिंह नकली नोटो का रैकेट चलाता था। वो इन्ही नोटो से हथियारों की खरीद फरोख्त करता था। बताया ये भी जा रहा है कि गैंग के पास हाइटैक हथियार खरीदने के पैसे नहीं थे। इसको लेकर ही उम्मेद सिंह ने नकली नोट छापने शुरू कर दिये थे। पुलिस को उम्मेद सिंह के घर से तीन लाख से अधिक के नकली नोट मिले थे। इन्ही नोटो के माध्यम से उम्मेद सिंह ने चौखा सरपंच की हत्या करने के लिये हथियार खरीदे थे। पुलिस उम्मेद सिंह को उसके घर ले गई तब वहां से नकली नोट बनाने की मशीन भी बरामद हुई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles