37.6 C
Jodhpur
Saturday, June 10, 2023

spot_img

सर्दी के साथ ही बढ़ी सेंधमारी

शहर में सर्दी बढने के साथ पुलिस की गश्त को धत्ता बताकर नकबजन सूने मकानों में सेंध लगाना शुरू हो गए हैं। चौबीस घंटों के दरमियान तीन बंद और सूने मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए 15 तोला सोना, चार किलो चांदी और डेढ़ लाख से ज्यादा की नगदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस अब नकबजनों की पहचान के साथ तलाश में लगी है।
——- चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में 18 ई सेक्टर मकान संख्या 473 में रहने वाले मोहनलाल पुत्र पुखराज माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी सास का निधन होने पर वह डेगाना नागौर गया था। 3 नवंबर को डेगाना गया और 16 नवंबर को लौटा। तब घर के ताले टूटे हुए मिले। अज्ञात चोरों ने पूरे घर को खंगाल कर वहां से 3 किलो चांदी का डीनर सेट जिनमें चांदी का एक जग, छह गिलासें, 4 चम्मच, कटोरियों के साथ चांदी के दस सिक्के, सात तोला सोना एवं 70 हजार की नगदी तक चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदारी करता है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस अब इसमें पड़ताल में जुटी है। दूसरी तरफ कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड चौराहा स्थित शंकरनगर में रहने वाली दियाकंवर पत्नी तखतसिंह भाटी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके मकान संख्या 40 में 16-17 नवंबर की रात को अज्ञात चोर घुसे। वहां से दो तोला सोने की आड, डेढ़ तोला मोर कंठी सेट सहित तकरीबन सात तोला सोना ले गए। उसके घर के पास में ही 39 नंबर में भी इसी रात को टीनाकंवर पत्नी मदन सिंह के यहां से सोने की पांच अंगूठी, रखड़ी सेट, नाक की फीणियां, सौ ग्राम चांदी के आइटम एवं 82 हजार की नगदी चुरा ले गए। कुड़ी थाने के एएसआई नरपतसिंह इसमें जांच कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles