श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामुहिक विवाह आयोजन समिति के महिला समन्वय की बड़ी बैठक शनिवार को बख्तसागर नेहरू पार्क हेडगेवार भवन संघ कार्यालय में आयोजित की गई। समिति के महामंत्री नथमल पालीवाल ने बताया कि आयोजन में महिलाओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने व अधिकतम मातृ शक्ति को जोड़ने के उद्देश्य से होने वाली बैठक में संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने कहा कि विवाह कार्यक्रम के काम महिलाओं के बिना सम्पन्न नही हो सकते इसलिए इस आयोजन में महिलाएं हर समाज वर्ग से होनी चाहिए जिसमें महिलाओं के कार्य की क्षमता और भगीदारी बढ़ेगी। सामुहिक विवाह में हल्दी मेहंदी पार्लर , चवरी फेरे दुल्हन कुटिया प्रमुख सहित जिम्मेदारी महिलाओं को सौपी गई। बैठक में संघ के सेविका समिति मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद सहित अनुषांगिक संगठनों की सभी महिलाएं सामाजिक धार्मिक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही ।