सेवा भारती जोधपुर की ओर से सर्व समाज को एक कर समरसता का संदेश देने के लिये 5 फरवरी को कमला नेहरू नगर आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में सर्व जातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा। सेवा भारती समिति जोधपुर महानगर उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह के आयोजन के लिये समिति का गठन किया गया, जिसमें समाजसेवी अशोक पंवार को अध्यक्ष और नथमल पालीवाल को महामंत्री बनाया गया है। समिति में शहर के सर्व समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ा गया है। सामुहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन के लिये समिति लगातार सभी प्रयास कर रही है।