सेवा भारती जोधपुर महानगर की ओर से 5 फरवरी को सामाजिक समरसता महाकुंभ सर्व जाति सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जायेगा। श्री राम जानकी सर्व जातीय सामूहिक के पंजीयन कार्यालय का सोमवार को उदघाटन किया गया। सेवा भारती समिति के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, जोधपुर संरक्षक किशन गहलोत, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, महानगर अध्यक्ष प्रोफेसर महावीर प्रसाद भूतड़ा, प्रांत संगठन मंत्री स्वरूप दान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे। सेवा भारती क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा भारती समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के प्रकल्प संचालित कर रही है।