झारखंड के रांची में आयोजित होने वाली गर्ल्स खेलो इंडिया लीग में जोधपुर के कपिल सिसोदिया को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जोधपुर वूशु संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी ने बताया कि कपिल सिसोदिया भारतीय वूशु संघ के योग्यताधारी तकनीकी अधिकारी हैं। भारतीय वूशु संघ ने उन्हें इस प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है।