29 C
Jodhpur
Sunday, June 4, 2023

spot_img

सुगम संगीत कार्यक्रम सुर बहार का आयोजन

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर की ओर से मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय सुगम संगीत कार्यक्रम सुर बहार का शनिवार को आगाज हुआ। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि जोधपुर के संगीतप्रेमी श्रोताओं के समक्ष पहले दिन सूफी संगीत की विश्व में धाक जमाने वाली गायिका ममता जोशी ने अपने सुरों का रंग जमाया। बड़ी संख्या में शहवासी ममता जोशी के गायन को सुनने पहुंचे। ममता जोशी ने अपने गायन से समां बांधते हुए रसिक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सुगम संगीत कार्यक्रम सुर बहार के दूसरे दिन रविवार को महान गजल और मांड गायक अली-गनी बंधु अपनी गायन की प्रस्तुति देंगे। इसके तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को फ़िल्म पार्श्व गायक रविन्द्र उपाध्याय अपनी गायकी से जोधपुर को सराबोर करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles