संविधान दिवस पर सुमेर महिला महाविद्यालय में मौलिक अधिकारों के संरक्षण में न्यायपालिका की भूमिका विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे गोविंद माथुर मुख्य अतिथि थे। जेएनवीयू के राजनीति विज्ञान के डॉ दिनेश गहलोत मुख्य वक्ता थे। जस्टिस गोविंद माथुर ने भारत के संविधान निर्माताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक ऐसा दस्तावेज बनाया, जो देश के भविष्य के रोडमेप है। उन्होंने कहा कि सरकारें जनता की सेवक हैं, उन्हें हर वर्ग का ध्यान रखना चाहिये। वहीं डॉ दिनेश गहलोत ने संविधान के बारे में विस्तार से बताते हुए महिलाओं की भूमिकाओं और संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी। सुमेर शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे।