देश के कई इलाकों में जहां कड़ाके की ठंड शुरू हो चूकी है। वहीं सूर्यनगरी में रविवार को भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे शहरवासियों को सर्दी का अहसास कम हुआ। शनिवार को शहर के न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक दो दिन बाद सर्दी बढ़ने का अनुमान जता रखा है। वहीं पहाडों में हो रही बर्फबारी से भी उतर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ने के असार है। सूर्यनगरी में सुबह और रात को सर्दी का अहसास होता है वहीं दिन में सर्दी का अहसास नहीं होता।