32.9 C
Jodhpur
Sunday, April 2, 2023

spot_img

सूर्यनगरी के तापमान में उतार-चढ़ाव

प्रदेश में सर्दी के तेवर अब तीखे होने लगे हैं। तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इस बीच सूर्यनगरी के तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और ये 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 30 डिग्री रहा। प्रदेश के अधिकतर जिलां का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। ऐसे में लोग अब गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। वहीं गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी का असर अधिक देखने को मिल रहा है। जैसलमेर जिले के चांधण और जोधपुर जिले के फलोदी में भी तापमान में गिरावट दर्ज करने का सिलसिला लगातार जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
198FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles