बात मौसम की। सूर्यनगरी में अब सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ो में हो रही बर्फबारी का असर उत्तरी भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुमान जताया है। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी। वहीं प्रदेश के कई जिलों में सुबह धुंध छाई रहती है। बात करें सूर्यनगरी की तो यहां के अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पास पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान अभी भी 17 डिग्री के पास बना हुआ है।