28.6 C
Jodhpur
Friday, June 2, 2023

spot_img

सोने के पेंडल के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी

शहर के कबूतरों का चौक क्षेत्र में ज्वैलरी का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति से किसी शातिर ने ठगी कर ली। फोन कर सोने के दस पेंडल बनवाए। बाद में भुगतान के तौर पर पांच लाख 15 हजार का चेक दिया। माल ले जाने के बाद चेक को रूकवा दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
——— सदर बाजार पुलिस ने बताया कि कबूतरों का चौक में सुषमा ज्वैलर्स नाम से दुकान चलाने वाले निमाईदास पुत्र पंचानंद वैष्वण की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह ज्वैलरी बनाने का काम करता है। उसके पास किसी चिराग सोनी नाम के शख्स का फोन आया और सोने के दस पेंडल बनाने के लिए कहा। सोने के पेंडल बनाने के बाद उसे व्हाट्स एप पर बिल भेजा गया। बिल 5 लाख 15 हजार 555 रूपयों का बनाया गया। इस पर उस शख्स ने आईडीएफसी के एक चेक का फोटो भेजा और रसीद दी। इसके बाद वह दुकान पर सोने के पेंडल लेकर चला गया। मगर उसने कारस्तानी की और चेक को बैंक से रूकवा दिया। इस तरह उस 5 लाख 15 हजार 555 रूपयों की धोखाधड़ी की और पेंडल हड़प कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles