29 C
Jodhpur
Tuesday, June 6, 2023

spot_img

सोलर प्लांट के नाम एक ठगी

शहर के माता का थान इलाके के हरिओम नगर मगरा पंूजला में रहने वाली एक महिला के साथ सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 81 हजार की ठगी हुई। पीडिता की रिपोर्ट पर माता का थान पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ अब तक धोखाधड़ी के 40 प्रकरण सामने आ चुके हैं। उसके खिलाफ लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। आरोपी इन दिनों भगत की कोठी थाने में पुलिस अभिरक्षा में है। कुछ रोज पहले खांडा फलसा पुलिस ने जेल भिजवाया था। माता का थान पुलिस ने बताया कि मगरा पंूजला स्थित हरीओम नगर की रहने वाली रेणुका पत्नी विनय गौड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह सोलर प्लांट लगाने के लिए बोंबे सोलर एण्ड विंड पावर के संचालक धर्मेंद्र पंवार और उसकी पत्नी शालिनी से मिली थी। तब उन्होंने 3 केवीए सोलर पावर प्लांट के लिए उससे 81 हजार 216 रूपए लिए। जो चेक के जरिए दिए गए। नवंबर 20 एवं जनवरी 21 के बीच चेक दिया गया। मगर सोलर प्लांट आज तक नहीं लगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles