शहर में हुक्काबार की मानों बाढ़ सी आई हुई है। इस बीच पुलिस कभी-कभार इन हुक्का बारों पर कार्रवाई भी करती है। एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र के पाबूपुरा में पुलिस ने एक हुक्काबार पर कार्रवाई कर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया। थानाधिकारी कैलाश विश्रोई ने बताया कि पाबूपुरा स्थित हुक्काबार ऑन द फार्म पर रेड दी गई। पुलिस ने रामसिंह पुत्र मनोहर सिंह और रोहित सिंधी पुत्र प्रभुराम सिंधी को गिरफ्तार कर वहां से चार हुक्का, चिलम और तंबाकू उत्पाद आदि जब्त किए।