हैंड इन हैंड इंडिया संस्था के माध्यम से जोधपुर और लूणी में परियोजना के तहत दो दिवसीय लर्निंग इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे एच.आई.एच. स्वीड़न से फ्रीड़ा, दिल्ली से डॉक्टर मधु शरण, लूणी सरपंच हपिया देवी, डॉक्टर दिनेश सोनी, स्टेट ओपन के टीचर सावल राम और अन्य राज्यां के टीम मेंबर्स शामिल हुए। प्रियंका डेल ने एच.आई.एच. की जोधपुर मे चल रही परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। डॉक्टर मधु ने महिलाओं द्वारा किये गये कार्यों पर परियोजना आधारित विकास पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने हैंड इन हैंड के माध्यम से हुए अपने-अपने सामाजिक और आर्थिक विकास के अनुभव को साझा किया।