29 C
Jodhpur
Sunday, June 4, 2023

spot_img

10 डिग्री बना हुआ है न्यूनतम तापमान

प्रदेश में सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। इससे प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज होना जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके कारण अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बात करें सूर्यनगरी की तो यहां के तापमान में गिरावट का दौर शनिवार को भी बना रहा। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो शुक्रवार से दशमलव 5 डिग्री कम था। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री के उपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने इस बार कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles