29 C
Jodhpur
Tuesday, June 6, 2023

spot_img

10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के असर और स्थानीय मौसम तंत्र की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या फिर इससे नीचे पहुंच गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर और माउंट आबू में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंच गया। वहीं प्रदेश के दो-तीन स्थानां को छोड़कर अन्य स्थानों का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश के सात स्थानों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। ापहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक उतरी हवाओं के चलने की उम्मीद जताई है। बात करे सूर्यनगरी के तापमान की तो सोमवार को सूर्यनगरी का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के पास दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान एक बार फिर 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया। यानि दिन में गर्मी का अहसास कम हुआ। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद तापमान में गिरावट दर्ज करने का अनुमान जताया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles