बात मौसम की। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद तापमान में गिरावट का दौर जारी है। इसके चलते गुरूवार को शहर का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 14 डिग्री के पास दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहा। प्रदेशभर में तापमान में गिरावट के चलते कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के बाद प्रदेश के जिलों में तीन से चार डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया था। पहाड़ां में हो रही बर्फबारी और मौसम में आये परिवर्तन के बाद अब तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।