Divya Brahmin Mass Wedding Ceremony on 5th November
Divya Brahmin Mass Wedding Ceremony on 5th November

दिव्य ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 नवंबर को, वैदिक परंपराओं का संपूर्ण पालन होगा

दिव्य ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 नवंबर को होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सम्मेलन के पंजीयन कार्यालय का रविवार को विधिवत उद्घाटन हुआ। बैठक में ललित शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सामूहिक विवाह और यज्ञोपवीत संस्कार पूर्ण वैदिक परंपराओं से संपन्न करने की आवश्यकता है। समाज पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर हमारी पुरातन सभ्यता को धीरे-धीरे भूल रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को हमारे वैदिक सभ्यता का ज्ञान करना आवश्यक है, तभी हमारी संस्कृति बच सकती है। आयोजन समिति के नथमल पालीवान ने बताया कि, ये दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन है। इसमें प्रदेश के प्रत्येक जिले से भागीदारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये कमेटियों का गठन किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *