शिवम् नाट्यालय का 56वां अरंगेत्रम महिला पीजी महिला महाविद्यालय, ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इसमें जाह्नवी गर्ग ने अपनी गुरु के साथ घुंघरू पूजा कर घुंघरू ग्रहण किए। जाह्नवी ने अपनी प्रथम प्रस्तुति पुष्पांजली ताल आदितालम में की। उसके बाद अलारिपु चतुरस्य एकम ताल और जतिस्वरम राग हेमावती में प्रस्तुत किया। शब्दम में द्रोपदी चीर हरण पर कृष्ण लीला का भावपूर्ण अभिनय पेश किया। चिदंबरम की कविता नल्ला शगुनम पर आधारित वर्णम राग मालिका में एवम् पराशक्ति जननी द्वारा पदम की बारीकियों को और दुर्गा के श्रृंगार रस, वियोग रस, वीर रस और रौद्र रस को आदितालम में दिखाकर सबको भावविभोर कर दिया। राग बहाग में तिल्लाना प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। अंत में मंगलम प्रस्तुत कर शिष्या ने अपने गुरु एवम् दर्शकों को धन्यवाद कर आशीर्वाद लिया।

Jahnavi Garg performed Arangetram
Posted inअपराध