लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का जोधपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से बात में ओम बिरला ने आईआईटी सहित तकनीकी संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि विश्व में तकनीकी, कौशल, नवाचार और दुनिया की चुनौतियों के समाधान के लिये कार्य किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने सूर्यनगरी की प्रशंसा करते हुए यहां की संस्कृति की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राजस्थान और अधिक प्रगति करेगा। लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Birla-welcomed-on-reaching-Jodhpur
Posted inसरकार