कायस्थ जनरल सभा, जोधपुर की ओर से नव कायस्थ सामुदायिक भवन का भूमि पूजन रविवार को समारोहपूर्वक किया गया। इसमें कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष नरेश माथुर और उनकी धर्मपत्नी ज्योत्सना माथुर ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने कायस्थ समाज को नए भवन बनाने की शुभकामनाएं दी और अपने विधायक कोटे से 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के गुरुमहाराज प्रकाशानन्द, राज्य पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम दक्षिण नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश जोशी सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।

Foundation ceremony of new Kayastha community hall
Posted inअपराध