Jodhpur’s-Rishabh-wins-silver-medal-in-Moscow
Jodhpur’s-Rishabh-wins-silver-medal-in-Moscow

अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियन ऋषभ परिहार का जोधपुर में भव्य स्वागत

मास्को रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्को स्टार वुशु चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ऋषभ परिहार का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर जोधपुर खेल जगत और विभिन्न खेल संगठनों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद स्वागत रैली के रूप में रेलवे स्टेशन से रामसागर चौराहे तक विभिन्न समाजों और संस्थाओं द्वारा ऋषभ का सम्मान किया गया। राज्य पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, रुक्मण सिंह परिहार, सवाई सिंह परिहार, कुलदीप सिंह सांखला, भीकम चंद गौड,़ विनोद कच्छवाहा, रामविलास जांगिड़, सुमेर शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी स्वागत करने वालों में शामिल रहे। कोच विनोद आचार्य ने बताया कि ऋषभ ने पदक जीतकर जोधपुर का नाम खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *