Soorsagar Thana
Soorsagar Thana

जोधपुर में मां-बेटे के बीच संपत्ति विवाद, थाने में दर्ज हुए परस्पर मुकदमे

जोधपुर कमिश्नरेट के मथानिया थाने में अलग तरह का संपत्ति विवाद सामने आया है। मां ने बेटे के खिलाफ संपत्ति विवाद का मामला दर्ज कराया तो बेटे ने भी मां के खिलाफ साजिशन जायदाद हड़पने का आरोप लगाया है। थाने में परस्पर मामले दर्ज हुए हैं। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि देवी कंवर के परिवाद पर न्यायालय के आदेश पर बेटे नरेश डागा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसमें देवी कंवर ने आरोप लगाया था कि बेटे ने उसे गफलत में रख कोर्ट ले जाकर भूखंड का पंजीयन अपने नाम करा लिया। इस पर बेटे नरेश डागा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद अब बेटे के परिवाद पर न्यायालय के आदेश पर 68 वर्षीय मां देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में एक दूसरे पर संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। दरअसल जोधपुर शहर के चांदणा भाकर क्षेत्र में रहने वाले नरेश डागा ने तिंवरी गांव में रह रही मां देवी कंवर के खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा पेश किया। इसमें बताया कि उसके पुश्तैनी गांव तिंवरी में भूखंड है, जो मां के नाम था। उसे व्यापार के लिए लोन लेने को भूखंड की आवश्यकता थी। मां की सेवा की तो मां ने 2018 में ये भूखंड की गिफ्ट डीड यानी बख्शीसनामा बेटे के नाम कर दिया। इसका कोर्ट में पंजीकरण भी करवाया गया। इसके बाद भूखंड का मालिक वो हो गया। उसने अपने नाम से पट्टा भी उठा लिया। बेटे का आरोप है कि उस बख्शीसनामे के कुछ समय बाद ही मां ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह न्यायालय में इसे निरस्त करवाए अन्यथा उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाएगी कि दबाव में उसने भूखंड अपने नाम कराया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *