केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय दिल्ली की संस्था राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद की अहम बैठक दिल्ली में सम्पन्न हुई। इसमें राजस्थान से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और परिषद सदस्य अशोक मूलचंदानी ने भाग लिया। परिषद वाइस प्रेसीडेट डॉ मोहन मंगनानी की देखरेख में आयोजित बैठक में वासुदेव देवनानी, डायेक्टर सुनील बी कुलकर्णी, मेंबर अशोक मूलचंदानी, मनीष देवनानी, तुलसीराम टेकवानी, भरतलाल छाबड़ा सहित अन्य ने सिंधी भाषा, संस्कृति, सिंधियत के विकास के लिए गहन मंथन किया। साथ ही शिक्षा, पुस्तकों के माध्यम से, डिजिटल बदलाव के आगामी योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर वासुदेव देवनानी का अजमेर में फाई सागर झील का नाम वरुणदेव झूलेलाल के नाम करने पर सम्मान किया गया।

Sindhi Bhasha
Posted inअपराध